फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Buses stopped operating by showing losses on rural routes

ग्रामीण रूटों पर घाटा दिखाकर बंद किया बसों का संचालन

Sat, 07 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Buses stopped operating by showing losses on rural routes
मऊ। रोडवेज की बसों को गांवों की सीमाओं तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई लोहिया वाहिनी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। परिवहन निगम ग्रामीण रूटों पर संचालित किए जाने वाली बसों को घाटा तथा खराब सड़क बताकर बंद कर दिया है। रोडवेज बसों का संचालन न होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से यात्रा करना पड़ रहा है। जबकि मऊ डिपो प्रबंधन चालकों और परिचालकों की कमी का रोना रो रहा है।
विज्ञापन

मऊ डिपो से संचालित 53 बसों में 30 से 32 बसों का ही संचालन हो रहा है। डिपो से गाजीपुर छोड़कर वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, लखनऊ सहित विभिन्न रूटों पर संचालन हो रहा है। जिले में लोहिया वाहिनी की 12 बसें हैं। जिनका संचालन ग्रामीण रूटों के बजाय लंबी रूटों के लिए किया जा रहा है। चालकों की कमी बसों के संचालन में रोड़ा बन रहा है। 108 चालकों के मुकाबले महज 74 चालक हैं। जबकि 108 के मुकाबले 84 परिचालक हैं। चालकों तथा परिचालकों की कमी के कारण बसों का संचालन प्रभावित है। वहीं नगर के ताजोपुर स्थित रोडवेज के वर्कशाप में कई बसें मरम्मत के अभाव में खड़ी हैं। मऊ डिपो से चिरैयाकोट के लिए रोडवेज का संचालन न होने से लोगों को आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं खुरहट रानीपुर-चिरैयाकोट रूट, रतनपुरा-भीमपुरा रूट सहित कई रूटों पर बसों का संचालन न होने से आम नागरिक और किसानों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चालकों की कमी के बीच जैसे-तैसे बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर सुनिश्चित किया जा रहा है। छह बसें ग्रामीण रुटों पर चल रही हैं। खराब सड़कों तथा घाटा के चलते कई ग्रामीण रूटों की रोडवेज बसें बंद कर दी गई है। - रमेश चंद्र, एआरएम, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed