फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Buses on the road, trucks parked in the premises

Mau News: बसें सड़क पर, परिसर में खड़े हो रहे ट्रक

Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Buses on the road, trucks parked in the premises
दोहरीघाट। जिम्मेदारों की लापरवाही चलते दोहरीघाट में यात्रियों की दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। रोडवेज परिसर में लगभग एक वर्ष से अवैध रूप से खड़े ट्रक और डंपर जिम्मेदारों की लापरवाही बयां कर रहे हैं। परिसर में ट्रकों के खड़े होने से बसों के ठहरने की जगह नहीं बची है। इस कारण बसें अंदर न आ कर बाहर से चली जाती हैं। ट्रकों के खड़े होने से परिसर में स्थित महिला शौचालय बाधित रहता है। इस कारण महिला यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। अशोक सोनकर, श्रीप्रकाश, रामनरेश यादव, संदीप राय, नंदलाल, रमेश यादव आदि ने बताया कि रोडवेज परिसर में ट्रकों और डंपर के खड़े होने का सिलसिला लगभग एक साल से चल रहा है। कभी तीन तो कभी आठ से दस वाहन एआरटीओ द्वारा लाकर खड़े कर दिए जाते हैं। इसके चलते जगह न मिलने की स्थिति में बस परिसर के बाहर सड़क पर ही खड़ी होकर सवारियां भरती हैं। इस कारण कस्बे में हर रोज लंबा जाम लग जाता है। यात्री चलती बस में चढ़ने की कोशिश करने लगते हैं। इससे कभी हादसा हो सकता है। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि रोडवेज परिसर से ट्रकों को हटाने के लिए जिलाधिकारी, एआरटीओ और थाना प्रभारी को पत्र लिखा जा चुका है। एआरटीओ थाने में जगह की कमी होने से रोडवेज परिसर में गाड़ियां खड़ी होने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed