फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   bus collided with truck from behind in Mau injuring five people tragic accident was caused by dense fog

UP: 'धड़ाम की आवाज सुन सहमे लोग...', सड़क पर बिखरा गन्ना देख चालक ने रोकी ट्रक, पीछे से टकराई बस; पांच जख्मी

Sat, 13 Dec 2025 11:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 11:23 AM IST
सार

UP Road Accident: मऊ जिले में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
bus collided with truck from behind in Mau injuring five people tragic accident was caused by dense fog
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्दी के मौसम में शनिवार को घना कोहरा का असर दिखा। इसके चलते शनिवार की सुबह सात बजे के करीब मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ रोड स्थित सूतरही गांव के पास सड़क पर बिखरा गन्ना देखकर एक ट्रक चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया। उसी समय यात्रियों से भरी एक निजी बस ट्रक से आ टकराई। हादसे में बस में बैठे पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन




सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से बस को किनारे हटाया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। उधर इस हादसे से एक घंटे का जाम लग गया, जो कि वाहनों के हटाने के बाद खत्म हुआ।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र में मुहम्मदाबाद गोहना से लखनऊ जा रही निजी बस आगे जा रही टोरेंटो गैस आपूर्ति वाले टैंकर से टकरा गई। बताया जाता है कि इस स्थान पर भोर में चार बजे गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहा ट्रैक्टर पलट गया था। इससे सड़क पर गन्ना बिखरा पड़ा था। सुबह लगभग सात बजे मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से जा रहा ट्रक सड़क पर गन्ना देखकर अचानक ब्रेक लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

इसके ठीक पीछे चल रही टोरेंटो गैस की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दौरान गैस गाड़ी के ठीक पीछे जा रही निजी बस गैस लदे गाड़ी के पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में बैठे दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सलाहाबाद निवासी मार्कंडेय और उनकी पत्नी माधुरी और संजना राजभर घायल हो गए। 

इसके अलावा रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव के रहने वाले जेपी सिंह और गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी आनंद कुशवाहा को भी चोट लगी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से बस को किनारे हटवाया। दुर्घटना के बाद मुहमदाबाद से आजमगढ़ की लेन पर लगभग एक घंटा के लिए यातायात बाधित हो गया। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मधुसूदन चौरसिया ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही दोनों गाड़ियों को जेसीबी से किनारे कराकर रास्ता चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed