फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burnt effigies of PM

पीएम का पुतला फूंका

Mon, 04 Apr 2016 11:58 PM IST
mau
mau Updated Mon, 04 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of PM
कलेक्ट्रेट पर सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर उत्तरांचल में कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देने तथा केंद्र शासित राज्यों पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में सत्ता को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अध्यक्ष अवनीश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मोदी और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पंहुचे। घंटेभर धरना-प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति लगाने की ऐसी जल्द बाजी दिखाई गई
विज्ञापन


कि 28 मार्च को मुख्यमंत्री को बहुमत सिद्ध करने की राज्यपाल द्वारा दी गई इजाजत को भी नजरअंदाज कर दिया गया। कहा कि भाजपा कांग्रेस शासति राज्यों को बर्खास्त कर देश को कांग्रेस मुक्त करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी सदस्य राजकुमार राय और अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मुश्ताक अली ने कहा कि मंहगाई, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक घटनाओं पर रोक लगाने में नाकामयाब भाजपा अब लोकतंत्र का गला घोट रही है। आने वाले  चुनाव में जनता सपा और भाजपा दोनों को सबक सिखाएगी।

इस दौरान सुशील कुमार, धनंजय सिंह, हासिम अंसारी, अजय गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed