फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burned effigies of Prime CPI

भाकपा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Fri, 18 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 18 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Burned effigies of Prime CPI
डीसीएसके पीजी कालेज पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते भाकपा माले के कार्यकर्ता।
भाकपा (माले) ने शुक्रवार को नोटबंदी के कारण हो रही परेशानी को लेकर डीसीएसके मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे भी लगाए। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों पर मेहरबान हैं। नोटबंदी से कोई पूंजीपति परेशान नहीं है।
विज्ञापन


इसका सीधा असर मजदूरों, किसानों, छोटे व मझोले किसानों पर पड़ा है। खेतीबारी करने वाले किसानों व शादी विवाह करने वाले लोग रात दिन बैंक की लाइन में लगकर पैसा लेने के लिए परेशान हैं। कहा अन्य छोटी जरूरतों के लिए लोग परेशान हो रही हैं। उन्होंने नोटबंदी के कारण हो रही परेशानी से जल्द निजात दिलाने की मांग की। इस अवसर पर शिवमूरत गुप्ता, श्रीराम सिंह, रामभवन, सुरेश, रामबली, साधु यादव, हरिनाथ, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed