फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burkanshin women stole jewelry and cash

बुर्कानशीं महिलाओं ने चुराए गहने और नगदी

Sat, 05 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Burkanshin women stole jewelry and cash
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय बाजार के भरत मिलाप के पास स्थित एक सराफा की दुकान में शुक्रवार की शाम को गहना खरीदने आई दो बुर्कानशीं महिलाओं ने सोने की एक अंगूठी और 5000 रुपये दुकान से चुरा लिया। महिलाएं दुकान से बाहर निकल कर रिक्शे पर बैठ ही रही थीं कि इसी दौरान सराफ की नजर सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर पड़ गई। सीसीटीवी कैमरे में महिलाओं को सोने की अंगूठी और 5000 रुपये चुराते देख दुकानदार दौड़ कर रिक्शे पर बैठी दोनों महिलाओं को रोक लिया।
विज्ञापन

सराफ ने पुलिस को सूचना दिया। महिला पुलिस दोनों चोर महिलाओं को थाने ले गई। थाने पर बिठाकर पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक महिलाओं के नाम पता के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी थी। इस बारे में एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद में दुकानदार कैलाश वर्मा का कहना है कि महिलाएं गहना खरीदने के लिए उनकी दुकान पर आई थीं। उन्हें गहना दिखा रहे थे इसी दौरान नजर बचाकर महिलाओं ने सोने की एक अंगूठी और 5000 रुपये निकाल कर चुरा लीं और बाहर निकल ही रही थीं कि मेरी नजर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर पहुंच गई, उसमें महिलाओं को गहना चुराते देख उन्हें रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed