{"_id":"5ea470168ebc3e90586e5dbd","slug":"bullies-beat-up-couple-for-opposing-molestation-mau-news-vns521993480","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने दपंती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने दपंती को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली के एक गांव में शुक्रवार की शाम को हरिजन बस्ती में छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के ही दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर सीओ अभिनव कनौजिया व कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने रामप्रवेश की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध पास्को एक्ट, एसटी,एससी एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार गांव निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम को अपने दरवाजे पर बहन के साथ बैठा था। आरोप है कि गांव के ही दूसरे समुदाय के विलाल पुत्र पप्पू, मोहम्मद फरहान पुत्र नसरुद्दीन बुलेट से आये और उसकी बहन के साथ अश्लील हरकत करते हुए कपडे फाड़ दिये। विरोध करने पर मनबढ़ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देते हुए चले गए। फिर कुछ समय बाद विलाल और मुहम्मद फरहान अपने साथी विच्चल पुत्र मंजर, फरमान पुत्र मुहम्मद उर्फ राफी, छोटू पुत्र वसीम को लेकर आए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि विलाल व फरहान तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पिटा। सरेशाम दबंग मारपीट करके तमंचा लहराते हुए धमकी देकर चले गए। दबंगों के हमले में दंपती घायल हो गए। पुलिस ने पीडि़ता के भाई की तहरीर पर पांच के विरद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे की कार्रवाई की जा रही है।