फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bulldozer rolled in; encroachment removed.

Mau News: चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया गया

Mon, 12 Oct 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer rolled in; encroachment removed.
नगर के ख्वाजहांपुर ​स्थित उपमंडी स्थल में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। स्रोत-स्वयं
नगर के ख्वाजाजहांपुर स्थित उप मंडी स्थल फल एवं सब्जी मंडी क्षेत्र में शनिवार की शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसमें 85 से अधिक अतिक्रमण व अवैध कब्जे बुलडोजर से हटाए गए।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम सदर कुंवर सचिन सिंह, नायब तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल और पीआरडी के जवान मौजूद रहे। इसके साथ ही मंडी सचिव अमित गुप्ता और मंडी समिति का समस्त स्टाफ भी इस पूरी कार्रवाई में सक्रिय रूप से शामिल रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सभी दुकानदारों और व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें। साथ ही, सड़कों को पूरी तरह खाली रखने के निर्देश दिए गए। ताकि आवागमन बाधित न हो और आम जनता को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अधिकारियों ने मंडी परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। व्यापारियों को समझाया गया कि वे अपनी दुकानों के आसपास कचरा न फैलाएं और मंडी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed