फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bulldozer fired on encroachment of Mukhtar's close

यूपी: मुख्तार के करीबी के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर बना था मकान

Thu, 31 Dec 2020 11:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 31 Dec 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer fired on encroachment of Mukhtar's close
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्तार अंसारी के करीबी मऊ जिले के ठेकेदार उमेश सिंह के भुजौटी स्थित मकान के पिछले हिस्से पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाकर सरकारी नाले पर किए गए अतिक्रमण को ढहवा दिया। सीओ सिटी नरेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एसडीएम सदर निरंकार सिंह के आदेश पर की गई। उमेश सिंह गैंगेस्टर का आरोपी है पूर्व में उसकी करोड़ों की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन


सरायलखंसी थाने के अहिलाद गांव निवासी ठेकेदार उमेश सिंह मुख्तार अंसारी के साथ हत्या के कई मामलों में नामजद है। पुलिस ने उसका गैंगेस्टर में चालान कर उसके कोल डिपो के साथ भीटी स्थित मार्ट और उसके भाई राजन के नाम से निर्मित मकान और जमीन के साथ लक्जरी वाहनों को पूर्व में जब्त किया है।
विज्ञापन


इस बीच, प्रशासन को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के भुुजौटी में उमेश सिंह द्वारा बनवाए गए त्रिदेव भवन के पीछे के हिस्से में सरकारी नाला बहता है, जिस पर उमेश ने कब्जा करने के लिए पिलर की ढलईया कराई है। प्रशासन की जांच में शिकायत सही मिलने पर एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया। प्रशासन का आरोप है नोटिस जारी होने के बाद भी उमेश ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। इस पर बृहस्पतिवार शाम को प्रशासन ने खुद बुल्डोजर चलावा कर अतिक्रमण को हटवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed