फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bulb turned off with stick In 15 minutes shutter was broken and safe was taken away captured on CCTV

UP: लाठी से बंद किया बल्ब...15 मिनट में शटर तोड़ उखाड़ ले गए तिजोरी, सीसीटीवी में दिखा पूरा मामला; FIR

Sun, 16 Nov 2025 03:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 03:38 PM IST
सार

Mau News: यूपी के मऊ जिले में सरायलंखसी थाने की पुलिस ने चोरी के दो मामले दर्ज किए हैं। सीसीटीवी के अनुसार, चोरों ने पहले बल्ब निकालकर अंधेरा किया। उसके बाद शटर तोड़ तिजोरी उखाड़ कर लेते गए।

विज्ञापन
Bulb turned off with stick In 15 minutes shutter was broken and safe was taken away captured on CCTV
सीसीटीवी में चोरी का मामला रिकाॅर्ड हुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: मऊ के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सरवा चट्टी पर बीती रात चोरों ने दो चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों ने सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी ही उखाड़ ले गए, वहीं बगल में एक ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान से पांच हजार की नकदी पार कर दिया।

विज्ञापन


चोरों ने इससे पहले सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए लाठी से बल्ब को बंद कर अंधेरा किया, लेकिन इस बीच चोरों का यह फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित सर्राफा व्यापारी ने करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी होने की बात कही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के भरहू का पुरा निवासी राज वर्मा ने बताया कि बीते धनतेरस पर उसके द्वारा सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सरवा चट्टी पर सराफा की दुकान खोला है। बताया कि शनिवार की देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो स्थानों पर की चोरी

इस बीच, रविवार को उसे सूचना मिली कि उसके दुकान का शटर तोड़कर चोर दिवार में लगी तिजोरी उठा ले गए। यह तिजोरी चट्टी पास के खेत में टूटी हालात में मिली। बताया कि तिजोरी में 15 ग्राम सोने और करीब डेढ़ किलो चांदी रखा था।बताया कि उसके द्वारा बड़े मेहनत से बीते माह ही दुकान खोला था। 

बताया कि गायब सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख है। उधर चोरों ने इस दुकान के बगल में बने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अभिमन्यू के दुकान से भी पांच हजार का सामान समेट ले गए। इस बीच चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची सरायलंखसी पुलिस फारेसिंक टीम के साथ पहुंचकर मामले की जांच की। इस मामले में सरायलंखसी थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस जांच में जुटी है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से निकले थे
सीसीटीवी फुटेज में पांच चोर दिखाई दे रहे है, जिन्होंने चेहरो को गमछा से छुपा रखा है। जहां पहले एक आए तो वहां रोशनी देखकर अपने तीन साथियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एक बास का टुकड़ा लेकर पहुंचा और बल्ब को बंद करने की कोशिश की। लेकिन उचाई ज्यादा होने पर वह सफल नहीं हो सके। जिसके बाद दो चोरों ने तीसरे चोर को अपनी पीठ पर उठाकर दुबारा बांस की मदद से बल्ब को बंद किया। उसके बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed