फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Buddha Jayanti

बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प

Thu, 07 May 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Buddha Jayanti
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की जयंती को सादगी से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घरों में मनाया। घरों पर दीपक जलाया और ग्रंथों का पाठ करते हुए गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। उनका जन्म कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी में हुआ था। बुद्ध ने पहला उपदेश सारनाथ में दिया। बौद्ध अनुयायियों ने सादगी के साथ घरों पर ही उनकी जयंती मनाई। वलीदपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में अनुुयायियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपने घरो पर ही जयंती मनाई। विधानसभा के बसपा प्रभारी डॉ. धर्म सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त कर बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। कहा कि बुद्ध का धम्म सुखी, संपन्न, व विकार रहित जीवन जीने की एक कला है। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं मानव मात्र को करूणा, दया, मैत्री पर आधारित जीवन जीने पर बल देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed