फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP opened all the cards, Congress gave two, eyes on SP-BJP

बसपा ने खोले सभी पत्ते, कांग्रेस ने दो, सपा-भाजपा पर टिकी निगाहें

Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
BSP opened all the cards, Congress gave two, eyes on SP-BJP
मऊ। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से सभी की निगाहें राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नामों के घोषणा पर टिकी हुई है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में लोग उम्मीदवारों के नाम को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। अभी तक सिर्फ बसपा ने ही अपने सभी प्रत्याशियों के नाम खोले है, जबकि कांग्रेस ने मधुबन और मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के प्रत्याशी का नाम घोषित किया है। अन्य दलों के प्रत्याशियों के नामों को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। चुनाव लड़ने के लिए जिले से लखनऊ तक गणेश परिक्रमा चालू है। जनपद में विधानसभा चुनाव सात मार्च को होना है। प्रत्याशियों के नाम को लेकर क्षेत्र में केवल अटकलें लगाई जा रही हैं। बसपा ने सदर विधानसभा से भीमराजभर, घोसी से विक्रम चौहान, मधुबन से नीलम सिंह कुशवाहा तथा मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा से धर्म सिंह गौतम को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने मधुबन विधानसभा से पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय तथा मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा से बनवारी राम को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा और सपा के पत्ते खोले जाने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि सपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। इस पार्टी से काफी लोगों ने प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन किया है। इसके अतिरिक्त भाजपा में भी दावेदारों की कमी नहीं है। भाजपा से भी लगभग दो दर्जन लोगों ने उम्मीदवारी की है, जिसमें से कुछ के नाम पर गंभीर चर्चा है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर दावेदारी कम नहीं है। उधर समाजवादी पार्टी का गठबंधन अन्य दलों से हुआ है। सीटों को लेकर गठबंधन किस दल के हिस्से में जाएगी अभी इस पर भी कयासबाजी है। जिले में इन दिनों चाय-पान की दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर चुनावी चकल्लस जोरों पर है। लोग अपने मनपसंद पार्टी और पार्टी के चेहरों को लेकर दलीलें दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed