फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSP Brahmins Friendly '

‘बसपा ब्राह्मणों की हितैषी’

Sun, 23 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sun, 23 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
BSP Brahmins Friendly '
बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा को चांदी का मुकुट पहनाते सदर विधानसभा प्रत्याशी मनोज राय।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने रविवार को कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जन विरोधी हैं। सपा और भाजपा ने ब्राह्मणों के साथ धोखा किया है। बसपा इस समाज की सबसे बड़ी हितैषी है। बसपा के कार्यकाल में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ। उन्होंने विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने का दावा किया।
विज्ञापन


सपा में मचे घमासान पर कहा कि सालों से एकत्र की गई धनराशि के बंटवारे के लिए सभी नूरा कुश्ती कर रहे हैं। वह मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय सामाजिक भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


नार्मल मैदान पर आयोजित सम्मेलन में सतीश मिश्रा ने कहा कि सपा और भाजपा आपस में मिले हैं। सपा प्रदेश को विनाश के रास्ते पर ले जाने के लिए आमादा है। कहा कि प्रदेश में विकास का सिर्फ ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जबकि वास्तविकता कुछ और है। उन्होंने सपा में मचे कलह पर कहा कि लूट की रकम के बंटवारे के लिए यह सब हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस समय चल रहीं सारी योजनाएं बसपा सरकार की हैं। इन्हें बहन मायावती ने शुरू किया था। कहा कि प्रदेश के विकास का पैसा एक्सप्रेस-वे, सफारी पार्क, सैफई में एयरपोर्ट बनाने पर खर्च किया गया है, ताकि अखिलेश और उनके परिवार सहित अन्य मनोरंजन  कर सकें। उन्होंने बसपा को ब्राह्मणों का सबसे बड़ा हितैषी बताया। सपा और भाजपा को एक विचारों वाली पार्टी बताया। कहा कि बसपा सर्व समाज की हितैषी है। इससे पूर्व पूर्व यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय महासचिव का बसपा के पदाधिकारियों और प्रत्याशियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed