फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSNL : The district earnings topped

बीएसएनएल ः कमाई में जिला अव्वल

Tue, 27 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 27 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
BSNL : The district earnings topped
दूर संचार महाप्रबंधक डीके विश्वास ने कहा कि प्रदेश में आय के मामले में मऊ का पहला स्थान है। उन्होंने बताया कि जिले के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल द्वारा 21 अतिरिक्त 3 जी मोबाइल बीटीएस लगाने का प्रस्ताव है। यह बातें उन्होंने भुजौटी स्थित दूर संचार महाप्रबंधक कार्यालय में पत्रकारों से कही।
विज्ञापन



कहा कि वर्तमान में 11 बीटीएस जो शहर के सिविल लाइन, सहादपुरा, श्याम बाजार, राजपूताना, अस्तुपुरा, डोमनपुरा ,मिर्जाहादीपुरा, गाजीपुर तिराहा, भीटी कालोनी, रघुनाथपुरा और मुंशीपुरा आदि पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा 21 नए 3 जी मोबाइल बीटीएस में से मधुबन टेलीफोन एक्सचेंज, मुहम्मदाबाद गोहना एक्सचेंज, घोसी टेलीफोन एक्सचेंज, दोहरीघाट टेलीफोन एक्सचेंज, घोसी द्वितीय, पठानटोला, गोठा, खुरहट मार्केट, खुरहट द्वितीय, रघुनाथपुरा, अमिला द्वितीय, रघुनाथपुरा द्वितीय, आजमनगर लग चुके हैं और कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 शेष दस 3जी मोबाइल बीटीएस खुहट टेलीफोन एक्सचेंज, मर्यादपुर टेलीफोन एक्सचेंज, सरौदा, मधुबन मार्केट, अछार, मोहम्मदाबाद द्वितीय, ठाकुरगांव, नदवासराय टेलीफोन एक्सचेंज, घोसी तृतीय आदि जगहों पर लगाने का कार्य चल रहा है।



उन्होंने एक सवाल पर बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान विभाग रख रहा है।
थ्री जी सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओे के काल ड्राप को कम करने के लिए भी कई स्थानों पर 2जी के बीटीएस लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed