{"_id":"5fde4c318ebc3e3d46614862","slug":"bsa-went-to-the-villages-and-supervised-the-teaching-work-mau-news-vns5643984193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने गांवों में जाकर किया शिक्षण कार्यों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने गांवों में जाकर किया शिक्षण कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में चलाए जा रहे ऽनवाचार- बेसिक शिक्षा आपके द्वारऽ का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षण कार्यो का अवलोकन किया। साथ ही बच्चों की स्वयं क्लास भी ली।
घोसी ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर जमीन हाजीपुर के गांव में बच्चों के घर पहुंचकर शिक्षण कार्य कर रहे गुरुजनों की प्रशंसा कर शाबाशी दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों की कार्यपुस्तिका पर दिए जा रहे कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही गुरुजनों को आवश्यक टिप्स देते हुए बताया कि आधारशिला, शिक्षण संग्रह, प्रेरणा लक्ष्य आदि विभिन्न शैक्षिक सहायक सामग्रियों से अपने आप को गुरुजन अपडेट रखें नहीं तो आउटडेटेड हो जाएंगे। बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा अभिभावकों से बेसिक शिक्षा आपके द्वार के बारे में उनका मत पूछा जिस पर सभी ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। इसके पश्चात शिक्षा क्षेत्र घोसी के प्राथमिक विद्यालय चक सैयद अशरफ का निरीक्षण किया। जहां बेसिक शिक्षा आपके द्वार कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को किस प्रकार लाभान्वित किया जा सकता है इसके बारे में गुरुजनों एवं अभिभावकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया। कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।