फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BSA summoned 12 assistant teachers, questioned for hours

बीएसए ने 12 सहायक अध्यापकों को किया तलब, घंटों की पूछताछ

Tue, 23 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
BSA summoned 12 assistant teachers, questioned for hours
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय विद्यालयों में कूट रचित दस्तावेज के आधार पर फर्जी शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी का सिलसिला जारी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने संदिग्ध12 सहायक अध्यापकों से पूछताछ किया। इससे कई फर्जी शिक्षकों के खिलाफ गाज गिर सकती है। सरकार की तरफ से बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में वर्ष 2010 से तैनात शिक्षकों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

जांच कमेटी की तरफ से 2010 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों के समस्त शैक्षिक व अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। विभाग की तरफ से अब तक जिले में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले 41 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। जांच की प्रकिया चल रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 12 संदिग्ध सहायक अध्यापकों को नोटिस जारी कर कार्यालय तलब किया था। बीएसएने मंगलवार को घंटों पूछताछ किया। इससे कइयों पर तलवार लटक सकती है। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना था कि नोटिस दिया जाना विभागीय प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed