फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Brigadier Usman gave his life for the country: MP

ब्रिगेडियर उस्मान ने देश के लिए दी जान : सांसद

Thu, 03 Jul 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Brigadier Usman gave his life for the country: MP
घोसी। भारत- पाक युद्ध के दौरान तीन जुलाई 1948 को शहीद हुए पहले महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान के 77वें शहादत दिवस पर बृहस्पतिवार की शाम घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव में उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर उस्मान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जनप्रतिनिधियों से बीबीपुर में उनकी एक आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि देश की आजादी में ब्रिगेडियर उस्मान की अहम भूमिका रही है। उन्होंने स्वयं को कुर्बान कर दिया लेकिन गुलामी को स्वीकार नहीं किया। सांसद राजीव राय ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले को जनता पसंद करती है। ऐसे ही आप अपने आप में देश भक्ति की भावना जागृत करें। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे है। गाज़ीपुर से सांसद अफज़ाल अंसारी ने कहा कि शहीद ब्रिगेडियर उस्मान एक सच्चे राष्ट्र भक्त सैनिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1947 में भारत पाक विभाजन के समय उन्हें पाक सरकार द्वारा आर्मी चीफ बनाने का ऑफर दिया था। लेकिन ब्रिगेडियर उस्मान ने पाक के उस नापाक पेशकश को ठुकराकर भारत मां की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देना स्वीकार किया। हर देशवासी को अपने हृदय में उसी तरह की देशभक्ति पुनर्जीवित करना होगा तभी उस शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा को सपा विधायक सुधाकर सिंह, मोहम्मदाबाद के विधायक सोहेब अंसारी उर्फ मन्नू, पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, हरिश्चंद्र आदि ने संबोधित किया। आयोजक सुहेल अहमद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उमेश चंद पांडेय, डॉ. सलीम खान, प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गुप्ता, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed