{"_id":"02c1ecec8d338eab65ae0010c1e785d4","slug":"both-survived-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी मोटरसाइकिल बाल-बाल बचे दोनों सवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसी मोटरसाइकिल बाल-बाल बचे दोनों सवार
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान पर गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक बाइक ट्रक के नीचे आ गई। गनीमत रही कि बाइक सवार दोनों युवक बाल बाल बच गए।
हालांकि दुर्घटनाएं से घबराए ट्रक चालक और बाइक सवार दोनों घटनास्थल से भाग गए। यातायात पुलिस ने बाइक और ट्रक को सीज कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक गाजीपुर तिराहा की तरफ से भीटी की तरफ नेशनल हाईवे से होकर आ रहा था। इसी बीच भीटी की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवक अनियंत्रित हो गए।
बाइक ट्रक के अंदर घुस गई। घटना के दौरान दोनों सवार बाइक से नीचे गिर, लेकिन तुरंत वहां से उठकर भाग गए। बाइक को ट्रक के नीचे आते देख ट्रक चालक भी वाहन छोड़ कर भाग गया।
सड़क दुर्घटना के बाद जाम लग गया। जानकारी पाकर मौके पर यातायात उपनिरीक्षक एमपी सिंह पहुंचे।