फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Body of ninth grade student found near home

घर के पास मिला नौवीं कक्षा के छात्र का शव

Wed, 11 Nov 2020 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Body of ninth grade student found near home
बढ़ुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के तेंदुली चट्टी के पास के निवासी एक किशोर की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव बुधवार को घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर मिला। मृतक नौवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन

किशोर मंगलवार की देर शाम भोजन करने के बाद घर से निकला था, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की। शव मिलने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने के सिकड़ी गांव का निवासी राम अवध सरायलखंसी थाने के तेंदुली चट्टी पर मकान बनवाकर चाय की दुकान चलाता है। उसका 14 वर्षीय बेटा खुरू नौवीं कक्षा का छात्र था। वह मंगलवार की देर शाम को घर से भोजन करके बाहर निकला लेकिन लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने चट्टी की तरफ सड़क के किनारे खुरू का शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना उसके पिता राम अवध को दी। किशोर की मौत से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया। किशोर के मौत की वजह का पता नहीं चल सका। उसे कोई बीमारी भी नहीं थी और न ही उसके शरीर पर चोट के कोई निशान देखे गए। घर वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार गाजीपुर ले जा कर कर दिया। एसओ निहार नंदन कुमार का कहना था कि पुलिस को इस मामले की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed