फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Boat full of 16 students capsized in Tamasa river of Mau 15 students rescued

Mau: 16 छात्रों को लेकर जा रही नाव तमसा नदी के तेज बहाव में पलटी, 15 की बचाई गई जान, एक का नहीं चला पता

Mon, 19 Sep 2022 07:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Sep 2022 07:45 PM IST
सार

सोमवार शाम करीब चार बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट गांव के पास तमसा नदी के बीच एक हादसा हो गया। जहां स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे चार गांवों के 16 छात्रों से भरी नाव डगमगाने से नदी में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए 15 छात्रों को नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Boat full of 16 students capsized in Tamasa river of Mau 15 students rescued
नदी के किनारे लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई दिनों से जारी बारिश से मऊ जिले में दोनों नदी तमसा और सरयू उफान पर हैं। ऐसे में नाव की सवारी जानलेवा साबित हो रही है। सोमवार शाम करीब चार बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट गांव के पास तमसा नदी के बीच एक हादसा हो गया। जहां स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे चार गांवों के 16 छात्रों से भरी नाव डगमगाने से नदी में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए 15 छात्रों को नदी से बाहर निकाला। वहीं एक छात्र का पता नहीं चल सका। गोताखोरों की टीम डूबे छात्र की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदी घाट, फरीदपुर तथा ढोलना गांव के छात्र नदी की दूसरी तरफ मुहम्मदाबाद गोहना के सरैया स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए नाव से आवाजाही करते हैं। सोमवार की शाम करीब चार बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद सोलह छात्रों का दल वापस नाव से बंदीघाट पर आ रहा था। नाव जैसे ही तमसा नदी की बीच धार में आई तो वह डगमगाने लगी। छात्र कुछ समझ पाते इससे पहले नाव नदी में पलट गई। नाव पलटने के बाद छात्रों की चीख पुकार सुनकर दूसरे किनारे पर मौजूद आदिल, फैजल, शहजाद, बेलाल, फुरकान ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

उधर हादसे की सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस भी पहुंची और गोतोखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत से नाव पर सवार पंद्रह छात्रों को बाहर निकालने में कामयाब रहे। वहीं बंदी घाट गांव निवासी मिजान अहमद 16 पुत्र जुनैद का कोई सुराग नहीं मिल सका। डूबे छात्र को तलाश करने में पुलिस देर शाम तक जुटी थी।

तेरह भाई-बहनों में सबसे छोटा है मिजान अहमद
हादसे में गायब मिजान अहमद आठ भाईयों और पांच बहनों में सबसे छोटा है। मिजान के पिता जुनैद गांव में आटा चक्की चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। घटना से मिजान के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी तलाश में जुटे है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों की माने तो हादसा होने के बाद मिजान अपने डूब रहे साथियों को खुद नदी से बाहर निकालने में जुटा रहा, लेकिन मदद करते करते वह खुद नदी में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed