{"_id":"6235bcf407f4212839625dd3","slug":"boat-capsizes-in-tamsa-river-old-man-carrying-food-to-wife-dies-due-to-drowning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: तमसा नदी में नाव पलटी, पत्नी को भोजन लेकर जा रहे वृद्ध की डूबने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: तमसा नदी में नाव पलटी, पत्नी को भोजन लेकर जा रहे वृद्ध की डूबने से मौत
Sat, 19 Mar 2022 04:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 19 Mar 2022 04:52 PM IST
सार
नदी की दूसरी तरफ से नाव डूबती देख पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन वहां किसी के न होने से तुरंत सहायता नही मिल सकी। शनिवार की सुबह वृद्ध का शव पानी मे उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन
डूबना
विस्तार
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव में शुक्रवार की देर शाम तमसा नदी में नाव डूबने से एक 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह नदी के पार खेत की रखवाली कर रही पत्नी को खाना देने जा रहा था। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव निवासी मियादी साहनी (62) शुक्रवार की रात्रि सात बजे के करीब अपनी नाव से झझवा स्थित अपने खेत पर पत्नी को खाना लेकर जा रहा था। बीच नदी पहुंचा था तभी उसकी नाव बेकाबू होकर पलट गई और वह डूबने लगा।
विज्ञापन
नदी की दूसरी तरफ से नाव डूबती देख पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन वहां किसी के न होने से तुरंत सहायता नही मिल सकी। कुछ देर बाद ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को खोजने का प्रयास किया लेकिन पूरी रात शव को खोजा नहीं जा सका।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह वृद्ध का शव पानी मे उतराता हुआ दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर हुए शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहोल है।