{"_id":"5eb2e5b2250c17191837ae28","slug":"bloody-clash-between-two-parties-over-panchayat-elections-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच जख्मी,फ़ायरिंग से दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच जख्मी,फ़ायरिंग से दहशत का माहौल
Wed, 06 May 2020 09:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 06 May 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
वारदात में घायल
- फोटो : amar ujala
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज गांव में बुधवार की रात आठ बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान महिला प्रधान के दो देवर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान फ़ायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए नागेंद्र राय के अनुसार गांव की प्रधान पूनम राय हैं। हमलावर गांव के ही निवासी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। वे इस बार गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहते है। साथ ही पूर्व से प्रधान के परिवार से रंजिश रखते है। बुधवार की शाम हमलावर प्रधान के दरवाजे पर पहुंचकर उनके देवर मुकेश राय और राकेश राय को गालियां देते हुए चुनाव न लड़ने के लिए धमकी देने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
वारदात में घायल
- फोटो : amar ujala
जब मुकेश और राकेश ने विरोध जताया तो हमलावरों ने फ़ायरिंग करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान प्रधान पक्ष के सुमित राय, राकेश राय, मुकेश राय, अमित राय और नागेंद्र राय घायल हुए। समाचार लिखे जाने तक घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था, जबकि घायलों के द्वारा बताए गए नाम के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी।