{"_id":"1582f3d4ff0351eb5398163ba9f3b16f","slug":"blockade-for-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के लिए चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के लिए चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली घोसी के बलुअपोखरा स्थित आरसी टेलर की दूकान में शनिवार रात्रि में आग लगने से सिलाई मशीन, कपड़े, मोटरसाइकल सहित 35 हजार रुपये जल गए।
पीड़ित ने जानबूझ कर आग लगाने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। घटना स्थल पर पहुंचकर विधायक सुधाकर सिंह ने जायजा लिया और पीड़िता फूलमती चौहान को 10 हजार की आर्थिक सहायता भी दी।
घटना के बाद लोगों ने नदवासराय मार्ग पर भी लगाया। कोतवाल के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी बनाए गए अनिल को गिरफ्तार किया।
बलुआपोखरा पर फूलमती देवी की आरसी टेलर नाम की दूकान है। उसके दोनों लड़के रामध्यान व रामराज चौहान उसे चलाते हैं। रामध्यान के अनुसार शनिवार की शाम अनिल पुत्र घुरहू राजभर आकर उसकी मोटरसाइकल मांगने लगा।
विज्ञापन
इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। अनिल उसकी मोटरसाइकल की चाबी और उसका मोबाइल लेता गया। दर्ज मुकदमा के अनुसार आरोप लगाया गया है कि अनिल ने शनिवार की रात्रि दूकान में आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर विधायक सुधाकर सिंह, सपा नेता सुजीत सिंह, राजेंद्र पांडेय, दयाशंकर सिंह, कोतवाल विश्वजीत सिंह आदि पहुंचे।