फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Blockade against power cuts

हाईटेंशन तार टूटा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sat, 12 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 12 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Blockade against power cuts
क्षेत्र के चकउथ चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम बिजली तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। आए दिन तारों के टूटने से फाल्ट से परेशान लोगों ने शनिवार को पूर्वाह्न लगभग नौ बजे चकउथ चौराहे पर दोहरीघाट-मधुबन मार्ग को जाम कर दिया। घंटों जाम पर लोग डटे रहे। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे उप खंड अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के आश्वासन पर एक बजे लोगों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र सूरजपुर से दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। लेकिन तार जर्जर हाल में हो गए हैं। चकउथ चौराहे से होकर गुजरा हाईटेंशन तार भी जर्जर हाल में है। शुक्रवार की  देर शाम तार टूट गया इससे दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन



 व्यापारियों तथा  ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी शनिवार को तार न बदले जाने पर ग्रामीणों का  गुस्सा फूट गया। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह चकउथ चौराहे पर दोहरीघाट-मधुबन मार्ग  को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क के बीचो बीच बैठ कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आए दिन तारों के टूटने तथा फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दिन प्रदि दिन दयनीय होती जा रही है। कम बिजली मिलने से खेती किसानी चौपट हो रही है। वहीं लो वोल्टेज व कम बिजली मिलने से  जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिन में लगातार दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है।


 विद्युत उपकेंद्र सूरजपुर पर तैनात अवर अभियंता के उदासीन रवैए से बिजली समस्या विकराल होती जा रही है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि चकउथ चौराहे पर देर रात तक दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। आए दिन तारों के टूटने से हमेशा जान माल का खतरा बना रहता है।


बिजली विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को दर्जनों बार ज्ञापन सौपा गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। मार्ग जाम होने की सूचना मिलने के बाद उपजिलाधिकारी दयाशंकर पाठक के निर्देश पर बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामले को शांत कराया।



ग्रामीणों ने सूरजपुर विद्युत केंद्र पर पुराने पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलने  सहित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुुरेश कन्नौजिया,धरमू यादव, सुबाष चंद्र पटेल, अनिल सिंह, अजय राय, वृजेश राय, रामबलि यादव,राजेश गोंड़, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed