मऊ ब्लॉक प्रमुख चुनाव: भाजपा ने जारी की ब्लॉक प्रमुख के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट, गैंगस्टर अजीत सिंह की पत्नी भी बीजेपी से प्रत्याशी
मऊ जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन से एक दिन पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर आठ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने सभी आठों बीडीसी सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस सदस्यता ग्रहण अभियान के दौरान गैंगस्टर अजीत सिंह की पत्नी ब्लाक प्रमुख रानू सिंह चर्चा का विषय बनी रहे।
इस दौरान सोनी राज, सरिता, मीनू सिंह, प्रेमशंकर राम, विवेकानंद यादव, डॉ. जेपी साहनी और प्रदीप कुमार राय ने सदस्यता ग्रहण की।
इन्हीं में से कई लोगों को ब्लॉक प्रमुख का भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भी बनाया गया है। भाजपा ने मऊ जिले के आठों ब्लॉक के सभी प्रत्याशियों के नाम उजागर कर दिए हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बजरंगी सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, आनंद सिंह, संगीता दिवेदी, संजय पांडेय, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रह।
भाजपा के आठ ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी
ब्लॉक का नाम आरक्षण प्रत्याशी
कोपागंज अन्य पिछड़ा वर्ग जय प्रकाश साहनी
घोसी अन्य पिछड़ा वर्ग विवेकानंद यादव
दोहरीघाट अनारक्षित प्रेमशंकर राय
परदहां अनुसूचित जाति महिला अशोक कुमार राय
फतहपुर मंडाव महिला मीनू सिंह
बड़रांव अनारक्षित वंदना राय
मोहम्मदाबाद अनारक्षित रानू सिंह
रतनपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सरिता राजभर
रानीगांव अनुसूचित जाति महिला सोनी राज