फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Blast transformer not changed

फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया

Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
mau
mau Updated Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Blast transformer not changed
ट्रांसफार्मर ब्लास्ट - फोटो : SELF
अघोषित बिजली कटौती और फुंके ट्रांसफार्मर के चलते आपूर्ति बाधित हो जाने से लोग भीषग गर्मी में बिलबिला उठे हैं। इतना ही नहीं पीने के पानी को लेकर भी लोग परेशान हो गए हैं। गुस्साए लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत के बाद भी स्थिति बदल नहीं रही। यदि ऐसा ही रहा तो लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


वलीदपुर :  मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के जमालपुर पोखरा मोहल्ले में बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर फुंके होने के दो दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। जमालपुर पोखरा में बिजली विभाग 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति करता है। मंगलवार की शाम ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे मोहल्ले में रात से बिजली आपूर्ति ठप रही। जहां मोहल्लेवासियों ने गर्मी के बीच रात बिताने के बाद बुधवार की सुबह सूचना दी। इसके बावजूद फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल संकट के साथ भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। क्षेत्रवासी प्रदीप कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश चौहान, मोहन राम, रणविजय प्रकाश, दिनेश चौहान आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंके होने की सूचना विभाग को दी जा चुकी है।
विज्ञापन


कोपागंज :  कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। घंटों बिजली गुल रहने से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। रात के समय लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। जबकि कृषि सहित कुटीर उद्योगों पर असर पड़ रहा है।  विद्युत उपकेंद्र डाड़ी तथा टडियांव विद्युत उपकेंद्र से कस्बा सहित विभिन्न इलाकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। एक हफ्ते से बिजली कटौती होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है। ऐसे में शुद्ध पानी भी मयस्सर नहीं हो पा रहा है। बुनकरों का बुनाई का कार्य प्रभावित है। इलाकाई रमेश गुप्ता, नरसिंह राय, अजय का कहना है कि इस समय बिजली नाम मात्र मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूरी रात जागना पड़ रहा। उधर बिजली समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी तथा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक प्राचीन गौरी शंकर मंदिर परिसर में हुई। बैठक में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान शैलेंद्र यादव, समीउल्लाह अंसारी, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अशोक ठाकुर समेेत कई कार्यकर्ता आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed