फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJYM celebrates PM's birthday by donating blood

भाजयुमो ने रक्तदान कर मनाया पीएम का जन्मदिन

Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJYM celebrates PM's birthday by donating blood
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करते भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आरंभ हुआ। सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय की अध्यक्षता में जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश की उन्नति के लिए समर्पित किया है। जन कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। देशवासी उनका जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह से युवा कार्यकर्ता काफी उत्साह के साथ पहुंचे और रक्तदान किया। शिविर में काफी संख्या में कार्यकर्ता रक्तदान करने पहुंचे। देर शाम तक रक्तदान का क्रम चलता रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष बबलू गुप्ता, जिला मंत्री मनीष सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कौशल चौहान, जिला मंत्री पवन कुमार परिवर्तन, आशुतोष राय, जिला महामंत्री सोनू सोनकर, आशीष सोनकर, नीतेश सिंह, सन्नी राय, किशन राय, राजन सिंह, विनीत राय, तुषार सिंह, रितेश सिंह, विमलेश प्रजापति, अंकित पांडेय, सोनू कुमार सिंह, राहुल सिंह, रूपेश सिंह, अमित यादव, प्रज्वल खरवार, विवेक सिंह, मोहन गुप्ता आदि ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सरिता ने बताया कि इस मौके पर 20 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed