फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP sees Mungerilal beautiful dream : Shivpal Yadav

भाजपा न देखे मुंगेरी लाल के हसीन सपने : शिवपाल यादव

Mon, 15 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 15 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP sees Mungerilal beautiful dream : Shivpal Yadav
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मध्यावधि चुनाव जैसे मामलों को उछालकर मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है।
विज्ञापन


 वह इस मामले में जनता को गुमराह करने का प्रयास न करे, प्रदेश में अपने समय से ही विधानसभा चुनाव होंगे। केंद्र की मोदी सरकार अपने छह महीने के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

उसने जो भी वादे किए थे वे अभी तक पूरे नहीं हुए। सोमवार को वह मझवारा स्थित कांग्रेस नेता उत्पल राय की माता राजकुमारी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने आए थे।
विज्ञापन



शिवपाल यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का प्रयास करके बड़े-बड़े सपने दिखा रही है। ऐसी योजनाओं का सब्जबाग दिखा रही है जिसका लाभ मिलना न मिलना दोनों ही बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन धन योजना भी उसी की श्रेणी में है। अभी तक किसी को भी उसका कोई लाभ नजर नहीं आया। काले धन के मामले में सरकार अपने वादों से मुकर गई और खुद ही लीपापोती करने में जुट गई है।


प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण के मसले पर शिवपाल यादव ने कहा कि जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने के लिए यह भाजपा की सोची समझी साम्प्रदायिक साजिश है।

कहा कि सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की बेहतरी और दूसरे मुद्दों पर खरी नहीं उतर सकी है। कहा कि भाजपा की जब से केंद्र में सरकार बनी है सरहद सुरक्षित नहीं रह गई है। आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं।

जिले की सड़कों के सवाल पर कहा कि शहीद मार्ग से लेकर जिन भी सड़कों का प्रस्ताव दिया गया है वह जल्द ही चमचमाती नजर आएंगे। शहीद मार्ग बनना शुरू हो गया है।


अदरी में स्थिति पुलिया और अन्य सड़कों को उन्होंने जल्दी ही बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पिछड़ा एवं विकलांग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed