फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP said that after seeing development, people gave a mandate

भाजपा ने कहा विकास देखकर जनता ने दिया जनादेश

Tue, 10 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP said that after seeing development, people gave a mandate
मऊ। बिहार प्रदेश के विधान सभा चुनाव पर राजनीतिक दलों ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने बिहार चुनाव के मंगलवार की शाम तक मिले रुझानों को देखते हुए कहा कि जनता पर पिछली सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा करके जनादेश एनडीए को दिया है। वहीं सपा नेताओं ने एनडीए की भारी बढ़त को ईवीएम की करामात बताया है। महागबंधन को उम्मीद से काफी कम सीटें मिली देख सपा ने हैरत जताया है।शाम 6.33 बजे तक बिहार में राजग 123 और महागठबंधन 112 पर तथा अन्य आठ सीटों पर लीड कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने चुनाव परिणामों पर खुशी जताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने विकास पर भरोसा करके एनडीएक को जनादेश दिया है। कहा कि बिहार की जनता जानती है कि एनडीए को छोड़कर कोई पाटी प्रदेश का भला नहीं कर सकती है। कहा कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया है। सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव कहते हैं कि बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान महागठबंधन के नेता तेजस्वी के साथ प्रत्याशियों की मीटिंगों रैलियों में उमड़ती भारी भीड़ के मत कहां गए,पता ही नहीं चल रहा है। यह जरूर ईवीएम की करामात है। कहते हैं कि अमेरिका जैसे विकसित देश में आज भी बैलेट पेपर से मतदान होता है जबकि अपने देश में ईवीएम से वोट होता है। उन्होंने कहा कि अब सभी जगहों पर बैलेट पेपर से ही मतदान होना चाहिए। तभी निष्पक्ष चुनाव हो सकते हैं। अब ईवीएम पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम कहते हैं कि कुछ पार्टियों ने सेलर वोटों में सेंध लगा दी है। इससे महागठबंधन को कडी टक्कर का सामना करना पड रहा है। उन्होंने आशान्वित होते हुए कहा कि फिर भी अभी मतगणना चल रही है। अंतर बहुत कम है,महागठबंधन बहुमत में भी आ सकता है। बसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार कहते हैं कि बिहार की जनता ने शायद पिछली सरकार के कार्यों पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed