फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP's Sushil true soldier

सुशील भाजपा के सच्चे सिपाही थे

Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP's Sushil true soldier
काझा खुर्द गांव स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कालेज में शनिवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राय की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने सुशील राय को भाजपा का सच्चा सिपाही बताया।
विज्ञापन



उन्होंने भविष्य में प्रधानमंत्री या भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को मऊ में लाने के प्रयास की बात कही। साथ ही स्वर्गीय सुशील राय के पैतृक गांव पलिगढ़ को पूर्वांचल का सबसे सुसज्जित हाल्ट बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



 शनिवार को वाराणसी से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा काझा खुर्द गांव पहुंचे। जहां पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील राय की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही स्कूल परिसर में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर और पूर्व सांसद और भाजपा नेता दारा सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिमा अनावरण के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. सुशील राय को वे व्यक्तिगत रूप से काफी पहले से जानते थे। अपने कार्यकुशलता के कारण सुशील राय ने जल्द ही ऊंचाइयां प्राप्त कर लीं। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उनका सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।


राय के नेतृत्व की बदौलत ही घोसी लोकसभा में भाजपा ने परचम लहराया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया कि जिस प्रकार से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव बाद सेंट्रल हाल से सुशील राय का नाम लिया। उसी तरह वे कोशिश करेंगे की प्रधानंत्री या भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को मऊ लाकर शोकाकुल परिवार से मिलवाएं। उन्होंने अपनी श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुशील राय के पैतृक गांव में पलिगढ़ रेलवे हाल्ट को पूर्वांचल का सबसे सुसज्जित हाल्ट बनाया जाएगा।



 इसके साथ ही पूर्वांचल के सभी रेलवे लाइन का भी दोहरीकरण होगा। साथ ही आने वाले कुछ दिनों में मऊ रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। प्रतिमा अनावरण के दौरान भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर ने भी सुशील राय को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए रेलराज्य मंत्री से कई मांग की। इस दौरान सुशील राय के पिता रामसनेही राय ने सभी का आभार प्रकट किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed