फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP's Arun Kant Yadav candidate for MLC

एमएलसी के लिए भाजपा के अरुण कांत यादव प्रत्याशी

Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP's Arun Kant Yadav candidate for MLC
मऊ। भाजपा ने आजमगढ़ मऊ स्थानीय प्राधिकरण के चुनाव के लिए शनिवार को अरुण कांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। चुनाव में सपा के राकेश यादव गुड्डू को अरुणकांत यादव चुनौती देंगे। राकेश यादव गुड्डू नामांकन कर चुके हैं। जबकि अरुणकांत अंतिम दिन 21 मार्च को आजमगढ़ में नामांकन करेंगे। नौ अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन में मऊ जनपद से सैकड़ों नेता पदाधिकारी भाग लेने के लिए आजमगढ़ जाएंगे। अरुण कांत यादव आजमगढ़ के कद्दावर नेता वर्तमान में सपा से विधायक रमाकांत यादव के बेटे हैं। वह दो बार भाजपा से विधायक भी रह चुके हैं। अरुणकांत को भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा के ही एक कद्दावर नेता को तगड़ा झटका लगा है। यह नेता काफी दिनों से अपने बेटे को प्रत्याशी बनवाने के लिए प्रयास में थे। ऐन मौके पर भाजपा ने अरुण को प्रत्याशी बनाकर चुनावी रणनीति को रोचक बना दिया। हालांकि आजमगढ़ और मऊ की विधान सभा सीटों में महज एक सीट पर भाजपा जीती है। फिर भी वह प्रत्याशी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने अरुण कांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। 21 मार्च को उनका नामांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed