फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP played immoral game of money, deceit and power- Ravi

भाजपा ने खेला धन, छल और सत्ता का अनैतिक खेल- रवि

Tue, 29 Jun 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP played immoral game of money, deceit and power- Ravi
मऊ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान एवं प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा प्रदीप कुमार के निर्देश पर अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को जिलाधिकारी को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा सरकार की शह पर प्रशासन ने जिस तरह से जिला पंचायत के अध्यक्ष के नामांकन अलोकतांत्रिक तरीके से रोके हैं उससे इस चुनाव की निष्पक्षता और पवित्रता नष्ट हुई है। यह लोकतंत्र की हत्या की साजिश है। धन बल, छल और सत्ता बल का अनैतिक खेल सत्ता लोलुप भाजपा सरकार ने खेलकर साबित कर दिया है कि वह जनादेश का सम्मान नहीं करना चाहती हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में हिमांशु पांडेय, जफरयाब नसीम, रविन्द्र यादव, अभिषेक यादव, तनवीर अहमद, शंभू नाथ यादव, विवेक सिंह, अब्दुर कादिर, लल्लन भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed