फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP on the road ..

बेटी के सम्मान में.. भाजपा आई सड़क पर

Sun, 24 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 24 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP on the road ..
सड़क पर विरोध करते भाजपा कार्यकर्ता
पार्टी से निष्कासित भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ‘बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ का नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बसपा अध्यक्ष मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं रामअचल राजभर के पुतले फूंके।
विज्ञापन



भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बेटी और पत्नी पर बसपा कार्यकर्ताओं की बेजा टिप्पणी से नाराज भाजपा नेताओं ने पूरे सूबे में प्रदर्शन किया। इस क्रम में मऊ में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर बसपा के खिलाफ नारेबाजी की और मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर का पुतला दहन किया। उसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन  सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में  बसपा नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।  
विज्ञापन



पुतला दहन के बाद हुई सभा में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय समाज में नारी को पूजनीय माना जाता है लेकिन बसपा ने उनका अपमान किया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि बेजा टिप्पणी करने वाले बसपा नेताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्पल राय ने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं ने मर्यादा की हदें पार दीं। भाजपा दयाशंकर सिंह को पार्टी से निष्कासित और उन्होंने माफी भी मांग ली। बसपा भी अपने नेताओं पर वैसी ही कार्रवाई करें। अरिजीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, मुन्ना दुबे, अमरनाथ दुबे, विजयनरायन शर्मा, भरत सिंह, विजय प्रताप सिंह, सीता राय ने भी संबोधित किया। महामंत्री राकेश मिश्र,  गनेश सिंह, अखिलेश तिवारी, रमेश राय, संजय पाण्डेय, संतोष सिंह, आनंद सिंह रैकवार, दीनबंधु राय, हरेंद्र सरोज, आनंद सिंह, सुजीत सिंह, प्रवीण गुप्ता मौैजूद रहे।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed