फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP made it fraudulently in the state

प्रदेश में धोखे से भाजपा ने बना ली

Sun, 22 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP made it fraudulently in the state
नगर के हिंदी भवन में सुभासपा की पूर्वांचल जोन संगठन की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम - फोटो : MAU
मऊ। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश्र में धोखे से भाजपा ने सरकार बनाई है। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। वह रविवार को बतौर मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पूर्वांचल जोन की संगठन की बैठक को हिंदी भवन में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है। झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार जनता को झूठा सपना दिखा रही है जबकि आज जनता महंगाई से रो रही है। शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक फैलाने के लिए प्रदेश को चार जोन में बांट कर आगामी लोकसभा से पहले संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव और प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल बिच्छे लाल राजभर ने कहा कि पूर्वांचल के अंतर्गत आने वाले जिले के संगठन मजबूत किए जाएंगे। पूर्वांचल राज्य बनाने मैं पार्टी अहम भूमिका निभाएगी। बैठक में दीनानाथ यादव, अंकित सिंह गांधी, रतनेश, अरविन्द, पतिराम राजभर, सुदामा राजभर, सुनील सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, बृजभषण मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, गीता राजभर, नीलम यादव, चंद्रशेखर, लालजी राजभर, रामजीत राजभर, गुलाब राजभर, सुनीता राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed