{"_id":"607e8eab8ebc3ebd0b6fbfa9","slug":"bjp-leader-dr-alka-rai-and-brother-spoken-in-ambulance-case-arrested-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एम्बुलेंस प्रकरण में भाजपा नेत्री डॉ. अलका राय और उनके मुंह बोले भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्बुलेंस प्रकरण में भाजपा नेत्री डॉ. अलका राय और उनके मुंह बोले भाई गिरफ्तार
Tue, 20 Apr 2021 01:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:49 PM IST
सार
वर्ष 2013 से एम्बुलेंस का उपयोग निजी कार्य मे किया जा रहा था, लेकिन भाजपा नेत्री अलका राय और उनके मुंह बोले भाई डॉ. शेषनाथ राय ने इस बात की सूचना पुलिस को नही दी।
जिस एम्बुलेंस का प्रयोग किया वह मऊ में मौजूद अस्पताल के नाम से बाराबंकी जिले के गलत पते पर पंजीकृत की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ में मुख्तार अंसारी एंबुलेंस प्रकरण में भाजपा नेत्री और डॉ. अलका राय और उनके मुंह बोले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बात की पुष्टि एसपी बाराबंकी यमुना प्रसाद ने की। एसपी बाराबंकी ने बताया कि कूटरचित दस्तावेज के जरिए एम्बुलेंस का पंजीकरण कराया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2013 से एम्बुलेंस का उपयोग निजी कार्य मे किया जा रहा था, लेकिन भाजपा नेत्री अलका राय और उनके मुंहबोले भाई डॉ. शेषनाथ राय ने इस बात की सूचना पुलिस को नही दी। इससे स्पष्ट है कि इस मामले में दोनों की संलिप्तता है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार की रात को बाराबंकी पुलिस डॉ. अलका राय के आवास पर पहुँची। वहां से उन्हें और उनके मुंह बोले भाई डॉ. एसएन राय को कस्टडी में लेकर बाराबंकी के लिए रवाना हो गई। बात करने पर एसपी बाराबंकी यमुना प्रसाद ने बताया कि इस मामले में अलका राय के साथ डॉ. शेषनाथ राय को भी गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वो गारंटर है।
विज्ञापन
यदि अलका राय और शेषनाथ राय पर मुख्तार का दबाव था, तो बाद में दोनों को इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से करनी चाहिए थी। बताते चले पंजाब के मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान विधायक मुख्तार अंसारी ने जिस एम्बुलेंस का प्रयोग किया वह मऊ में मौजूद अस्पताल के नाम से बाराबंकी जिले के गलत पते पर पंजीकृत की गई थी।
जांच में पता चला था कि यह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाराबंकी एआरटीओ में पंजीकृत कराई गई थी। इसके बाद एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ अलका राय को नामजद किया था। बाद में उनसे पूछताछ के बाद मुख्तार अंसारी को भी प्रकरण में सह अभियुक्त बनाया गया था। इसमें मुख्तार के करीबी राजनाथ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।