फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP doing politics of hate in the state: Inderjit Saroj

प्रदेश में नफरत की राजनीति कर रही भाजपा: इंद्रजीत सरोज

Thu, 11 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP doing politics of hate in the state: Inderjit Saroj
मुहम्मदाबाद गोहना। प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी देश और समाज को बांटकर नफरत की राजनीति कर रही है। वहीं बसपा कांशीराम और बाबा साहेब के विचारों और दलित उत्थान मिशन से भटक चुकी है। मायावती अब दलितों के उत्थान नहीं बल्कि खुद का उत्थान चाहती हैं। यह बातें प्रदेश के पूर्व मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने मुहम्मदाबाद गोहना स्थित गुरादरी मठ पर बृहस्पतिवार को जनादेश यात्रा के क्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज में समरसता, एकता, भाईचारी और आम जनता के सुख दुख में साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच समाज के दबे, कुचले, गरीब, पिछड़ों और दलितों के उत्थान की है। पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि विगत पांच सालों से विधान सभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक भी ईंट नही रखी गई है। पूर्व विधायक राजेेंद्र कुमार ने आगामी विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने की बात कही। इस मौके पर उमेश पांडेय, धर्मप्रकाश यादव, अभय पासी, हरेंद्र सरोज, अम्मान अहमद, मन्नान अहमद, राजकुमार पासवान, महेंद्र चौहान, प्रेमचंद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed