फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP candidate Manoj Rai was elected unopposed

भाजपा प्रत्याशी मनोज राय हुए निर्विरोध

Sat, 26 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate Manoj Rai was elected unopposed
मऊ। कलेक्ट्रेट पर शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज राय ने नामांकन किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। नामांकन के पूरे दिन भाजपा प्रत्याशी को छोड़ किसी ने भी नामांकन नहीं किया। ऐसे में भाजपा के मनोज राय निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष हो गए। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा 29 जून को की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी मनोज राय के नामांकन में उनके जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, एमएलसी यशवंत सिंह, विधायक श्रीराम सोनकर, विधायक विजय राजभर, अरिजीत सिंह, अशोक सिंह, उत्पल राय,गनेश सिंह, डिंपल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर आदि पार्टी के पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। मनोज राय ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के दौरान हर सेट के लिए प्रस्तावक रुप में दो-दो जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी मनोज राय ने कहा कि जिले में विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर काराया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य किया जाएगा। नामांकन के दौरान तीन बजे तक मनोज राय को छोड़कर किसी ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में भाजपा नेता मनोज राय निर्विरोध हो गए।
विज्ञापन

समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
मऊ। भाजपा प्रत्याशी मनोज राय के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष होने के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। नगर के बालनिकेतन स्थित पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे पर अबीर-गुलाल डालकर खुशियां मनाई तो इस दौरान आतिशबाजी से लेकर ढोल नगाड़ो पर डांस भी करते समर्थक नजर आए। जश्न के दौरान होली जैसा नजारा देखने को मिला। मनोज राय को समर्थक कंधे पर लेकर नगर के सहादतपुरा उनके घर से पार्टी कार्यालय तक पहुंचे। जहां पर जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह और जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं मनोज राय ने भी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान आनंद प्रताप सिंह, बजरंगी सिंह बज्जू,भरत सिंह, राकेश मिश्रा,सर्वेश राय, अखिलेश राय, मनीष राय, प्रशांत राय, मंदीप अस्थाना, अखिलेश सिंह, मयंक मद्देशिया, पुनीत यादव,दीपू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद वीआईपी बना सहादतपुरा मोहल्ला
मऊ। भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज राय के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब शहर का सहादतपुरा वीआईपी मोहल्ला बन गया है। सहादतपुरा मुहल्ला में मनोज राय का आवास है तो घोसी के विधायक विजय राजभर का भी आवास सहादतपुरा में ही है। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता का भी आवास इसी मुहल्ले में है। ऐसे में अब यह मुहल्ला वीआईपी मुहल्ला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed