{"_id":"4300368c768e72705c40dc46891f5dee","slug":"bjp-24-nomination-to-become-collector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष बनने को 24 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने को 24 नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी में मोदी की लहर कहें या जिलाध्यक्ष बनने की बेेताबी, गुरुवार को हुए नामांकन में 24 लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। पार्टी की मंशा थी कि कुछ आवेदकों के होने के बाद आपसी सहमति से विचार किया जाएगा।
लेकिन जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन करने वालों की लंबी फेहरिस्त देखकर चुनाव अधिकारी भी दंग रह गए।
गुरुवार को नगर के भुजौटी आफिसर कालोनी स्थित एक प्लाजा में जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ। इसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा सहित 24 ने अपनी दावेदारी पेश की है। चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक सुरेश तिवारी को बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन करने वालों में मुख्य रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा से लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने बताया कि जिला की कोर कमेटी, नगर कमेटी व वरिष्ठ लोगों से विचार विमर्श कर उनके बीच से आए सुझाव से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने सप्ताह भर में नया जिलाध्यक्ष मनोनीत होने की संभावना जताई।