फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Biometric system not installed in colleges

कालेजों में नहीं लगा बायोमेट्रिक सिस्टम

Thu, 21 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Biometric system not installed in colleges
मऊ। जिले के स्कूलों, कालेजों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति लेने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी, सहायता प्राप्त कालेेजों को 22 अप्रैल तक सिस्टम लगाने का फरमान जारी किया गया था। लेकिन अभी तक किसी कालेज ने समाज कल्याण विभाग को रिपोर्ट नहीं भेजी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजा है। जिले में 160 डिग्री कालेज, 517 माध्यमिक विद्यालय सहित तकनीकी संस्थान हैं। छात्रवृत्ति वितरण में तमाम तरह के आरोप लगते आए हैं, जिसमें कहीं, छात्रों की उपस्थिति तो कहीं, प्राइवेट स्कूल, कॉलेज इसमें बड़ा खेल कर देते थे। ऐसे ही तमाम अनियमितता को रोकने के लिए शासन स्तर से बायोमेट्रिक सिस्टम सभी स्कूल, कॉलेजों में लगवाने का फरमान जारी किया गया। छात्र छात्राओं को बायोमेट्रिक हाजिरी लगाना जरूरी होगा। अगर विद्यार्थी ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी छात्रवृत्ति नहीं आएगी। वहीं कालेजों को इसका रिकॉर्ड समाज कल्याण विभाग में जमा करना होगा। इसका सत्यापन होने के बाद ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिल पाएगी। नई व्यवस्था के तहत शैक्षिक सत्र में 75 प्रतिशत या उससे ऊपर उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को स्कालरशिप तथा शुल्क प्रतिपूर्ति का पात्र माना गया है। संस्थाओं को हर माह इसकी जानकारी अपलोड करनी होगी। 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र इसके लिए पात्र नहीं होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि सात अप्रैल को स्कूल, कालेजों को 15 दिन के अंदर बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन किसी कालेज से रिपोर्ट नहीं मिली है। निदेशालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed