{"_id":"60bd064c8ebc3e7fd8224059","slug":"biker-dies-due-to-car-collision-partner-dies-mau-news-vns593396799","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी की मौत
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के औसतपुर के पुराना पेट्रोल के पास शनिवार की देर रात कार और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत आजमगढ़ में एक नीजी अस्पताल में पहुंचने से पहले ही हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज आजमगढ़ में एक नीजी अस्पताल में चल रहा है।
आजमगढ़ जनपद के थाना जहानागंज के ग्राम टंडवा निवासी अमरजीत सिंह (21) पुत्र अजय सिंह अपने एक साथी संदीप चौरसिया (26) पुत्र सीमालू चौरसिया को अपनी के साथ गाजीपुर जनपद के ग्राम शिखड़ी एक अपने गांव से गई एक बारात में गए हुए थे। शनिवार की देर रात वह अपने गांव टंडवा वापस घर जा रहे थे।
वह ज्यों ही चिरैयाकोट आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर स्थित पुराना पेट्रोल पंप औसतपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक कार से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सहित चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल होकर पड़े बाइक सवार युवकों को पीछे से आ रहे गांव के कुछ बारातियों ने देखा और दोनो को ले जाकर आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने अमरजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल युवक संदीप चौरसिया को इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है। सुबह मृतक अमरजीत सिंह के भाई अभिषेक सिंह ने थाना चिरैयाकोट पहुंचकर वाहन पर लगे वाहन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरजीत सिंह की मौत की खबर लगते ही उसके गांव टंड़वा में कोहराम मच गया। मृतक पिता अजय सिंह, बड़े भाई अभिषेक, माता सरिता का रोते रोते बुरा हाल था। अभिषेक बीए करने के बाद आर्मी में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। वह आर्मी की दौड़ की परीक्षा पास कर लिए थे। बड़ा भाई अभिषेक सिंह लखनऊ में रहकर मकान बनाने की ठेकेदारी का कार्य करता है।