फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike riding miscreants shot mother and son

बाइक सवार बदमाशों ने मां-बेटे को गोली मारी

Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot mother and son
थाना के अदना दरगाह गांव में बुधवार की देर रात चार लोगों ने घर में सो रहे मां बेटे पर गोली चला दी। हमले में मां और बेटे की बांह में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के पीछे पुलिस प्रेम संबंध का मामला बता रही है। इस मामले में पुलिस तीन नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आदमपुर गांव निवासी मंशा यादव (44) पत्नी गुड्डू यादव अपने दो पुत्रों एवं मां के साथ कई सालों से अपने मायके में ही रहती है। बुधवार की देर रात भोजन के बाद परिजन संग वह सो रही थी। मंशा की मां बादामी देवी के अनुसार रात करीब 12 बजे दो बाइक पर सवार चार लोग आए और उसके नाती अभिषेक (18) के बारे में पूछा। इतनी रात में नाती के बारे में पूछे जाने की वजह पूछने पर एक बदमाश ने वृद्धा का मुंह दबा दिया। शोर सुन मां-बेटा घर से निकले और बदमाशों से उनकी हाथापाई होने लगी। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकाल फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों बदमाश भाग चुके थे। घटना के समय दूसरा बेटा विशाल यादव (14) घर पर नहीं था। गोली लगने से घायल मां-बेटे को पुलिस ने सीएससी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक की नानी बादामी देवी ने बदमाशों में से एक रामाश्रय यादव की पहचान कर ली थी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अभिषेक यादव का मऊ जनपद के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध है। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मधुबन थाने में पंचायत भी हो चुकी है। एसओ सौरभ राय का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम संबंध का प्रतीत हो रहा है, दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस घायल मंशा की तहरीर पर रामाश्रय यादव, रजनीश, राजू तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed