फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike riders stole cash and jewelery from the couple by showing weapons in Mau

मऊः दवा कराकर घर लौट रहे दंपती से बाइक सवार बादमाशों ने असलहा दिखाकर नगदी और आभूषण छीने

Sat, 26 Jun 2021 08:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Jun 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Bike riders stole cash and jewelery from the couple by showing weapons in Mau
घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मऊ में शनिवार की शाम रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राहाम्णपुरा पोखरे के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दंपति को असलहा दिखाकर दस हजार नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये का जेवरात छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दंपती से घटना को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पीड़ित ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव निवासी अनिल कश्यप पुत्र सीदासी अपनी पत्नी पूजा की तबियत खराब होने पर उसे दिखाने के लिए बाइक से मऊ गया हुआ था। चिकित्सक को दिखाने के बाद शाम करीब पांच बजे वह वापस अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


अभी वह अपने गांव से एक किमी पहले ब्राहाम्णपुरा पोखरे के पास पहुंचा था। दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। अनिल कुछ समझ पाता जब तक एक बाइक पर सवार बदमाश ने असलहा निकालकर उसके सर पर लगाते हुए उसके जेब में रखा दस हजार रुपये नकद तथा 18 हजार रुपये की मोबाइल ले छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने पूजा के गले से सोने का चेन, कान का छुमका भी निकलवा लिया। छिनैती की घटना को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो कुछ देर में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, रानीपुर एसओ अखिलेश कुमार, सरायलंखसी एसओ राम सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।


एएसपी ने मामले को लेकर दोनों थानों के एसओ को जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। इस बाबत एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने कहा कि मामले को लेकर जल्द खुलासा करने के साथ इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed