फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider shot by criminal in mau

यूपी: बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

Wed, 31 Mar 2021 05:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 31 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Bike rider shot by criminal in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार की रात साढ़े 9 बजे करीब नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी दोहरीघाट में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


गोली बाइक सवार के पैर में लगी है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर दर्शन टोला निवासी कृष्णा यादव(20) पुत्र सीताराम यादव मंगलवार की रात साढ़े 9 बजे अहिरानी पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने गया था। वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह बसारथपुर और अहिरानी गांव के बीच पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने टारगेट कर उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली कृष्णा के पैर में लगी जबकि दूसरी गोली बाइक की टंकी के पास से गुजर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही कृष्णा यादव बाइक से गिर गया। उसने मोबाइल से फोन कर घर वालों को सूचना दी। गोली चलने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

इस मामले में घायल के पिता सीताराम यादव ने दोहरीघाट थाने में गांव के ही मुन्ना उर्फ अनिरुद्ध, अखिलेश उर्फ मृत्युंजय के खिलाफ तहरीर दी है। घायल युवक ने भी पुलिस को दिए गए बयान में इन दोनों आरोपियों के नाम को बताया। पुलिस ने रात में ही आरोपी अखिलेश उर्फ मृत्युंजय को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को एक घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। उधर एक आरोपी के पिता धनराज यादव ने बताया कि पहले से ही सीताराम के साथ हत्या के प्रयास का मुकदमा भी चल रहा है। 1995 से आपसी जमीनी रंजिश चल रही है। उन्होंने अपने बेटे को फर्जी फंसाने का आरोप लगाते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed