{"_id":"62b09d084e82143dab5cf907","slug":"bike-collides-with-bicycle-death-mau-news-vns659880195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज मोड़ के पास रविवार की देर शाम नौ बजे के बाइक चालक ने सामने से आ रही साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने बाइक चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में विरोध जताया, लेकिन पुलिस के समझाने पर वह माने, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर निवासी रमेश 45 पुत्र रामबदन मजूदरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की देर शाम करीब नौ बजे वह डांडी चट्टी किसी काम से गया था। वहां से वापस आते समय सहरोज मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से साइकिल में भिड़ंत हो गई। हादसे में रमेश की मौके पर मौत हो गई, वहीं हादसे में बाइक चालक हासिम (18) और उसपर बैठे अल्तमस अंसारी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को कोपागंज सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखकर बीएचयू रेफर कर दिया । उधर इससे पहले घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने कोपागंज सीएचसी में विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।