{"_id":"6ac696b6cf03258e9e0d1585","slug":"big-wins-for-mirzapur-and-agra-players-showcase-their-mettle-mau-news-c-295-1-svns1029-153210-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मिर्जापुर और आगरा की बड़ी जीत, दिखा खिलाड़ियों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मिर्जापुर और आगरा की बड़ी जीत, दिखा खिलाड़ियों का दम
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के मैच में एक दूसरे से गेंद छिनने का प्रयास करतीं खि
मऊ। नगर स्थित डॉ० भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को खेल मैदान पर जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता के चौथे दिन कुल 8 मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रदेश भर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल का परिचय दिया।
दिन के पहले मुकाबले में आजमगढ़ मण्डल ने लखनऊ मण्डल को 02-00 से शिकस्त दी, जबकि दूसरे मैच में बरेली मण्डल ने चित्रकूट मण्डल को 02-00 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में अयोध्या छात्रावास की टीम ने कानपुर मण्डल को 02-00 से हराया।
चौथे मैच में आगरा मण्डल ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल के दम पर अयोध्या मण्डल को 06-00 के बड़े अंतर से मात दी। पाँचवें मैच में बस्ती मण्डल ने देवीपाटन को 02-01 से हराया, जबकि छठवें मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने मुरादाबाद को 05-00 से पराजित किया।
विज्ञापन
दिन का सातवाँ मुकाबला अलीगढ़ और कानपुर मण्डल के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों के बीच संघर्ष के बाद मुकाबला ड्रॉ छूटा। आठवें मैच में मिर्जापुर मण्डल ने एकतरफा खेल दिखाते हुए चित्रकूट मण्डल को 08-00 से रौंद दिया। जिला क्रीडाधिकारी डीपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव उपस्थित रहे।