मऊ: सपा प्रवक्ता राजीव राय के समर्थन में भूमिहार समाज का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भूमिहार-ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बुधवार को सपा नेता राजीव राय के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के ऊपर कुछ दिनों से आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई। जो केंद्र सरकार का कूटरचित षड़यंत्र बताया। आरोप लगाया कि सरकार राजीव राय की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए इनकम टैक्स विभाग के द्वारा छापा मारा गया।
आरोप लगाया कि सरकार द्वारा समय-समय पर भूमिहार समाज को किसी न किसी कारण से लगातार चिह्नित करके अपमानित करने का प्रयास किया जाता रहा है। सरकार की इस मनमानी को लेकर भूमिहार-ब्राह्मण समाज के लोगों को मजबूरन विरोध प्रदर्शन करने का बाध्य होना पड़ा।
उन्होंने मांग की कि सरकार को राजीव राय का उत्पीड़न बंद कर देना चाहिए, नहीं तो समाज के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालो में रमेश राय, अवध नारायण राय, संतोष राय, रवि शंकर राय, सर्वेश राय, अतुल राय, शिवजी राय, सूरज राय, प्रभात राय, मंयक पांडेय, रमेश दूबे, केके पांडेय, रामप्रवेश राय, रामाश्रय राय, प्रभात राय, रामाश्रय राय, देव प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।