फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bhumihar society demonstration in support of samajwadi party spokesperson Rajiv Rai in mau

मऊ: सपा प्रवक्ता राजीव राय के समर्थन में भूमिहार समाज का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 22 Dec 2021 08:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Dec 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Bhumihar society demonstration in support of samajwadi party spokesperson Rajiv Rai in mau
राजीव राय के समर्थन में भूमिहार समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भूमिहार-ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बुधवार को सपा नेता राजीव राय के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के ऊपर कुछ दिनों से आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई। जो केंद्र सरकार का कूटरचित षड़यंत्र बताया। आरोप लगाया कि सरकार राजीव राय की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए इनकम टैक्स विभाग के द्वारा छापा मारा गया।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि सरकार द्वारा समय-समय पर भूमिहार समाज को किसी न किसी कारण से लगातार चिह्नित करके अपमानित करने का प्रयास किया जाता रहा है। सरकार की इस मनमानी को लेकर भूमिहार-ब्राह्मण समाज के लोगों को मजबूरन विरोध प्रदर्शन करने का बाध्य होना पड़ा।

विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि सरकार को राजीव राय का उत्पीड़न बंद कर देना चाहिए, नहीं तो समाज के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालो में  रमेश राय, अवध नारायण राय, संतोष राय, रवि शंकर राय, सर्वेश राय, अतुल राय, शिवजी राय, सूरज राय, प्रभात राय, मंयक पांडेय, रमेश दूबे, केके पांडेय, रामप्रवेश राय, रामाश्रय राय, प्रभात राय, रामाश्रय राय, देव प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed