फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Between security vote

सुरक्षा के बीच मतदान

Wed, 09 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 09 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Between security vote
 दूसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता सूची को लेकर हुए बवाल
विज्ञापन
के बाद मिश्रौली गांव में पुर्नमतदान चौथे चरण में बुधवार को संगीनों के साए में संपन्न हुआ।

यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कोहरे के बावजूद यहां पर 63 फीसदी मतदान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी कि छतों पर भी सुरक्षाकर्मी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए अलर्ट रहे। बूथ पर जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे। बूथ पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट मोतीलाल व्यास, आरओ आलोक श्रीवास्तव मतदान समाप्ति तक रहे।


प्रशासनिक चूक के चलते यहां पर दूसरे चरण में लोगों ने बवाल काटना शुरू किया तो बूथ में तोड़फोड़ के साथ ही लाठी डंडे की भी नौबत आ पड़ी। इस मामले में 50 अज्ञात एवं 14 नामजद लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्रशासन ने मुकदमा भी पंजीकृत कराया था।

 आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के बाद यहां का पुर्नमतदान चौथे चरण में ही घोसी ब्लाक में महज इसी बूथ पर होना  तय हुआ। यहां 346 कुल मतदाताओं में से 218 ने मतदान किया। सुबह से ही अधिकारी यहां पर पल पल की रिपोर्टिंग कर रहे थे।


मतदान समाप्ति के बाद कड़े सुरक्षा के बीच ही यहां की मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूमों में पहुंचाई गई। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा उत्साह दिखाया।


यहां पर कुल पोल वोट 218 में 114 महिलाएं और महज 104 पुरुषों ने मतदान किया। मतदान में अधिकांश बूथों पर पुलिस इस कदर अलर्ट दिखी कि कहीं भी लोगों की अनावश्यक भीड़ दिखने पर पुलिस लाठियों से खदेड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed