फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BEd exam will be held at 30 centers

30 केंद्रोें पर होगी बीएड परीक्षा

Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
BEd exam will be held at 30 centers
कलेक्ट्रेट सभागार में बीएड प्रवेश परीक्षा के संबध में आयोजित बैठक को संबोधित करते अपर जिलाधिकार - फोटो : MAU
मऊ। बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 छह जुलाई को जनपद के 30 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। परीक्षा में 10700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 60 आब्जर्बर, 30 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 15 सचल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा तहसीलों के उपजिलाधिकारी भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे। डीसीएसके पीजी कालेज, सर्वोदय पीजी कालेज, संत गणिनाथ राजकीय डिग्री कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय बगलीपिजडा, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुड़ी, मुस्लिम इंटर कालेज, बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कालेज सोनाडीह, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला सहित 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा छह जुलाई का दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच संपन्न होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो आब्जर्वर, एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। इसके साथ ही दो परीक्षा केंद्रों पर एक-एक सचल मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेंगे। परीक्षा के उप नोडल अधिकारी डॉ. आरएन मिश्र ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।उधर, परीक्षा के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। जिसमें उन्होंने मजिस्ट्रेटों और केंद्राध्यक्षों को कर्तव्य बोध कराया। उन्होंने कहा कि केंद्राध्यक्ष निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने के इंतजाम ठीक करा लें। कहा कि सभी केंद्रों के लिए मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक के दौरान समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक एवं सभी केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed