फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Beaten up

मुर्गा नहीं बनाया तो मनबढ़ों ने पीट दिया

Thu, 07 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Beaten up
अमिला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसुरी विश्वनाथपुर गांव की राजभर बस्ती में बुधवार की रात एक व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंचकर कुछ दबंगों ने मुर्गा बनाने को कहा। लाकडाउन का हवला देते हुए विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव निवासी सीता राजभर 45 के घर बुधवार की रात नौ बजे बाइक से कुछ लोग मुर्गा लेकर आए। सीता से उसे बनाने को कहा। सीता ने लाकडाउन का हवाला देते हुए मुर्गा बनाने से इंकार कर दिया। जिस पर मनबढ़ दबंगई दिखाने लगे। मामला पुलिस चौकी तक गया तो पुलिस ने आरोपियों को बुलाकर सुलह करा दिया। इसके बाद रात 12 बजे तीन बाइकों से कुछ लोग आए और उसे लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीता की शिकायत पर पुलिस ने रेयांव गांव निवासी अशरफ और असलम को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed